MP की एक और युवती चलती ट्रेन से गायब, 3 दिन से माता-पिता परेशान
बैतूल।
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के खेरवाड़ा गांव में रहने वाली 20 साल की युवती तीन दिन पहले रायपुर से अपने घर आने के लिए निकली थी, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंची है। परिजन उसकी तलाश में परेशान हो रहे हैं। परिजनों ने मंगलवार को थाने में सूचना दी है।
घर जाने के लिए ट्रेन पर चढ़ी और हो गई लापता, फोन बंद
जानकारी के अनुसार ज्योति पिछले दो माह से रायपुर में एक निजी कंपनी में काम कर रही थी और हॉस्टल में रह रही थी। रविवार को उसने सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच भाई को फोन किया था और बताया था कि वह ट्रेन से बैतूल के लिए रवाना हो रही है। दोपहर करीब 3 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और तब से परिजनों का संपर्क उससे नहीं हो पा रहा है। ज्योति के परिजनों ने उसके साथ काम करने वाली सहेलियों से संपर्क किया। उन्होंने भी यही बताया कि युवती रविवार सुबह ही ट्रेन से घर के लिए रवाना हो गई थी। लेकिन वह न तो घर पहुंची और न ही हॉस्टल लौटी। युवती को सोमवार सुबह बैतूल पहुंच जाना चाहिए था।
परेशान परिजन आठनेर थाने पहुंचे
मोबाइल बंद रहने और युवती का कोई सुराग न मिलने से परेशान परिवार ने मंगलवार शाम आठनेर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरु कर दी है और रेलवे स्टेशन, आसपास के इलाकों सहित संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है। तीन दिन से युवती का कोई सुराग न मिलने के कारण परिजनों को कई तरह की आशंकाएं सताने लगी हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने हमेशा घर आते-जाते संपर्क में रही है, लेकिन इस बार अचानक मोबाइल बंद हो जाना और कोई खबर न मिलना गंभीर चिंता का कारण है।

Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव