बीना में ऐसे ही चलता रहा तो... भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा , विधायक का इतना विरोध कि तिरंगे की डोरी तक खींच ली
बीना / भोपाल।
मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण उत्साह से मनाया जा रहा है। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पचमढ़ी के राजभवन में झंडावंदन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। राजधानी भोपाल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। बीना में तो ध्वजारोहण पर खासी खींचातानी हुई। जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को बीना में ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम एक्सीलेंस स्कूल में रखा गया था। जब ध्वजरोहण स्थल पर विधायक पहुंची तो उससे पहले जनपद अध्यक्ष उषा राय पहुंच चुकीं थी और ध्वज की डोरी उनके हाथ में थी। उन्होंने अप्रत्याशित रूप से ध्वज की डोरी को MLA से हल्का सा दूर कर लिया। एक बार तो ऐसा दृश्य भी दिखा कि उन्होंने विधायक का हाथ हटाने की कोशिश की हो।
विधायक अपनी तरफ खींचती नजर आईं डोरी
सोशल मीडिया पर सामने आए बीना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें ध्वजारोहण के समय जनपद अध्यक्ष डोरी को अपने हाथ में मजबूती से थामे नजर आ रही है। उन्होंने डोरी को इस तरह पकड़ा था कि विधायक निर्मला सप्रे उसे थाम न सकें। ध्वजारोहण के दौरान चंद सेकंड के वीडियो में विधायक ध्वजारोहण करने के प्रयास में डोरी को अपनी तरफ करती नजर आ रही है। बहरहाल बाद में विधायक सप्रे ने सीएम के संदेश का वाचन किया।
अनजाने में समय से पहले न कर दें ध्वजारोहण
मामले को लेकर जनपद अध्यक्ष उषा राय ने स्थानीय मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि ध्वजारोहण में समय था। विधायक डोरी पकड़ना चाह रही थीं। कहीं अनजाने में वे ध्वजारोहण न कर दें, इसलिए डोरी को थोड़ा सा अपनी तरफ कर लिया था, ताकि समय से पहले ध्वजारोहण न हो जाए। वहीं विधायक निर्मला सप्रे ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है।

ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम