बालाघाट: प्रेम प्रसंग में खौफनाक हत्या, युवक ने बीच चौराहे पर युवती को गला रेतकर मार डाला
बालाघाट।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक वारदात हुई. प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने दिनदहाड़े बीच चौराहे पर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना बैहर थाना क्षेत्र के आमगांव गांव की है, जहां सुबह करीब 10 बजे लोगों के सामने यह सनसनीखेज घटना घटी.जानकारी के अनुसार मृतका का नाम शीतल उर्फ रितु भंडारकर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 22 साल थी और वह आमगांव की ही रहने वाली थी. शीतल बैहर की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करती थी. रोज की तरह वह सोमवार को भी काम के लिए घर से निकली थी, लेकिन जैसे ही वह गांव के चौराहे पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद आरोपी रोशन सार्वे से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई.
प्रेमिका को गला रेतकर उतारा मौत के घाट
बहस के कुछ ही मिनटों में स्थिति बिगड़ गई और आरोपी युवक ने तेज धारदार चाकू से शीतल का गला रेत दिया. वारदात के बाद आरोपी ने मृतका का सिर अपने पैरों पर रखकर कुछ देर तक वहीं बैठा रहा. यह दृश्य देखकर गांव में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक शीतल की मौत हो चुकी थी.

बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
चुनाव परिणाम पर प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, ‘कांग्रेस की जीत के साथ…’
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए