एमपी में पूर्व सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीएसपी ने की पुष्टि
बालाघाट।
मध्यप्रदेश में एक पूर्व सांसद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। बालाघाट में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को गिरफ्तार किया गया है। मुंजारे ने सीएम मोहन यादव के दौरे पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इससे पहले पुलिस ने पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी वैशाली सिंह ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे की अरेस्टिंग की पुष्टि की है। सीएम डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट के कटंगी में बोनस वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं।वे यहां समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले प्रदेश के 6 लाख 69 हजार 272 किसानों के खातों में बोनस के 377 करोड़ 12 लाख रुपए ट्रांसफर करेंगे।
वन्यजीवों के कारण लोग दहशत में
पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने सीएम मोहन यादव के दौरे का विरोध करने की घोषणा की थी। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व सांसद मुंजारे के मुताबिक इलाके में वन्यजीवों के कारण लोग दहशत में रह रहे हैं। वन्यजीव उनकी फसलों का भी नुकसान कर रहे हैं। किसान खेती ही नहीं कर पा रहे हैं। अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय