छतरपुर।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वायरल वीडियो में बाबा की लग्जरी राइडिंग भक्तों का दिल जीत रही है। इसमें वो विंटेज जैसी लग्जरी कार और बुलेट राइडिंग करते हुए दिख रहे हैं। बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते हैं, देश के आलावा अब उनके भक्त विदेश में भी मौजूद हैं। वहां भी उन्हें अपने भक्तों का काफी प्रेम मिलता है। अब बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लग्जरी राइडिंग कर रहे हैं। विंटेज कार और बुलेट की राइडिंग करते हुए देख उनके भक्त काफी खुश हैं। तस्वीरों और वीडियो ने उनको बाबा की तारीफ करने से नहीं रोक पाया।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लग्जरी राइडिंग
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थिति बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने खास अंदाज और बयानों के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। बीते दिन वो एक नए अंदाज में दिखें। उनका ये शौकिया अंदाज देख उनके भक्त एक दम से चौंक गए। दरअसल, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो विंटेज कार व बुलेट चलाते हुए दिख रहे हैं। एक दम से हरे भरे खेतों के बीच, वो एक अलग ही सुकून महसूस कर रहे हैं।
विंटेज कार की राइड देख लोग बोले... अरे वाह...
इस मौके पर पंडित शास्त्री कभी विंटेज स्टाइल लग्जरी कार में नजर आए, तो कभी नारंगी वस्त्र और हेलमेट पहनकर बुलेट बाइक पर सवार होकर दौड़ लगाते दिखे। उनका यह अनोखा अंदाज कैमरों में कैद हो गया। सफेद पोशाक में कुछ भक्तों के साथ उनकी सवारी ने इस नजारे को और आकर्षक बना दिया। बाबा का यह लुक देख लोगों ने कहा... अरे वाह..।