भोपाल में आज से गाइडलाइन दरों में औसत 11 प्रतिशत बढ़ोतरी

-
कई क्षेत्रों में 50 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि
भोपाल। भोपाल में आज से कलेक्टर गाइडलाइन दरों में औसत 11 प्रतिशत बढ़ोतरी हो जाएगी। कई क्षेत्रों में 50 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि की गई है। 3883 में से 1312 लोकेशन पर दर बढ़ी है, जबकि 1601 पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी भोपाल में एक अप्रैल मंगलवार से संपत्तियों के पंजीयन की कलेक्टर गाइडलाइन औसत 11 फीसदी बढ़ जाएगी। इससे घर खरीदना और मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि गाइडलाइन बढ़ने से संपत्तियों के दाम भी बढ़ जाएंगे। दरअसल भोपाल की नई कलेक्टर गाइडलाइन पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है। प्रॉपर्टी की दरों में औसत 11 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय मूल्यांकन समिति को औसत 14 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन शहरी इलाकों में बावड़िया और ग्रामीण इलाकों में रातीबड़ तथा नीलबड़ जैसी 167 जगहों पर 50% से ज्यादा वृद्धि की गई है, जहां प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री ज्यादा है। भोपाल जिले की 3883 में से 1312 लोकेशन पर दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि 1601 लोकेशन पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। विज्ञापन
क्रेडाई ने कहा- प्रक्रिया वैज्ञानिक और पारदर्शी नहीं
केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने भोपाल जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई गाइडलाइन दरों को स्वीकार कर लिया है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। हालांकि, क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज सिंह मीक ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह प्रक्रिया वैज्ञानिक और पारदर्शी नहीं है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, सर्कल रेट्स का निर्धारण वास्तविक बाजार मूल्य के आधार पर होना चाहिए, न कि अनुमानों पर। दरअसल, भोपाल के सांसद आलोक शर्मा और जिला मूल्यांकन समिति के सदस्य विधायक भगवानदास सबनानी के हस्तक्षेप के बाद 11% की औसत वृद्धि की गई है।
कितनी लोकेशन पर कितने बढ़ी दर
लोकेशन बढ़ोतरी
149 लोकेशन पर 0-10% बढ़ोतरी
382 लोकेशन पर 10-20% बढ़ोतरी
234 लोकेशन पर 20-30% बढ़ोतरी
176 लोकेशन पर 30-40% बढ़ोतरी
204 लोकेशन पर 40-50% बढ़ोतरी
167 लोकेशन पर 50% से अधिक वृद्धि।
इन लोकेशन सबसे ज्यादा बढ़ोतरी (रु./वर्ग मी.)
स्थान पुरानी दर नई दर बढ़ोतरी
चंदनपुरा सड़क 10,000 20,000 100%
सेमरा सैय्यद 2,100 4,000 90.5%
बावड़िया कला 43,000 70,000 62.8%
मीरपुर 5,000 8,000 60%
पड़रिया 3,000 4,000 33.3%
सतगढ़ी कलां 3,800 4,000 5.26%
तारासेवनिया 2,400 3,000 25%
गोल गांव 3,800 5,000 31.57%
श्यामपुर 2,800 3,500 25%
हिनोतिया कछियान 8,800 11,000 25%
पलासी अन्य कॉलोनी 12,000 15,000 25%
गोंदरमऊ 20,000 25,000 25%
रासलाखेड़ी 17,500 19,000 8.57%
परवलिया सड़क 4,300 5,000 16.28%
पिपलिया बोरखेड़ी 6,200 7,000 12.90%