आधी रात नेपाल बॉर्डर पर मिली कटनी की मिसिंग गर्ल:लखीमपुर खीरी से बरामद हुई अर्चना तिवारी पुलिस ने कहा- आज लाया जाएगा भोपाल
भाोपाल।
नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच से 12 दिन पहले लापता हुई छात्रा अर्चना तिवारी (29) को यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस उसे नेपाल बॉर्डर के पास से लेकर भोपाल रवाना हो चुकी है। भोपाल जीआरपी एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि अर्चना को लगातार 12 दिन तक मिड घाट के जंगल और अन्य इलाकों में तलाशा जा रहा था। मंगलवार को उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बुधवार को अर्चना को भोपाल लाया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।
परिजनों से किया था संपर्क
मंगलवार सुबह अर्चना ने अपनी मां को फोन कर खुद के ठीक होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैस कर उसे लखीमपुर खीरी से बरामद किया। छात्रा के परिवार के करीबी कटनी युवा कांग्रेस नेता देवांशु मिश्रा ने भी मां से हुई बातचीत की पुष्टि की।
आरक्षक राम तोमर से भी पूछताछ
छात्रा के लापता होने के मामले में ग्वालियर के भंवरपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक राम तोमर से भी पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि अर्चना और आरक्षक के बीच 2 साल से संपर्क था। इतना ही नहीं, आरक्षक ने अपनी आईडी का इस्तेमाल कर अपने मोबाइल से अर्चना का इंदौर से कटनी तक का ट्रेन टिकट भी बुक किया था।
ऐसे हुई थी गुमशुदगी
कटनी निवासी अर्चना तिवारी इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी। 7 अगस्त को वह नर्मदा एक्सप्रेस (एसी कोच बी-3) से कटनी के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन कटनी पहुंची तो उसकी सीट पर केवल बैग मिला, जबकि अर्चना गायब थी। इसके बाद जीआरपी, जिला पुलिस और वन विभाग की टीमों ने मिलकर जंगल में भी तलाश शुरू की थी।

Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव