गायब अर्चना का लव वाला एंगल... प्रत्यक्षदर्शी बोला- बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में लड़के के साथ दिखी
भोपाल।
रानी कमलापति स्टेशन से गायब हुई सिविल जज एस्पिरेंट अर्चना तिवारी की गुमशुदगी केस में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती ने लापता होने से पहले कुछ नंबरों पर फोन लगाया था। वहीं प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वह किसी लड़के के साथ बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में चढ़ती हुई दिखाई दी है।
लाल कुआं–बेंगलुरु ट्रेन में युवक के साथ दिखने का दावा
दरअसल, एक शख्स ने अर्चना (Archana Tiwari) को बीना–बैतूल ट्रेन में देखने का दावा किया है। उसने बताया कि अर्चना 7 अगस्त को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से लाल कुआं-बेंगलुरु ट्रेन में एक युवक के साथ सवार हुई थी। युवक ने बताया कि उसने अर्चना को बैतूल तक सफर करते देखा था लेकिन बैतूल में वो खुद उतर गया।
लापता होने से पहले किया फोन
पुलिस की जांच में इनपुट मिले हैं कि लापता होने से पहले अर्चना की कुछ नंबर पर लगातार बातचीत की थी। जिन नंबरों से बातचीत हुई थी, उन नंबर को जीआरपी ट्रेस कर रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। वह अब तक किसी भी सीसीटीवी में नहीं दिखी है। अब तक भोपाल, नर्मदापुरम, कटनी, उमरिया और बैतूल में सर्चिंग जारी है।
सीडीआर खंगाल रही पुलिस
अर्चना का मोबाइल अब भी स्विच ऑफ है। 11 अगस्त को नर्मदापुरम में उसकी आखिरी लोकेशन मिली थी। रेलवे मामले में पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। युवती की तलाश के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने टीम बनाई है। पुलिस अर्चना के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है।

केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला