अनूपपुर में भीषण हादसा, बाइक सवार को रौंदते हुए दीवार में जा घुसी स्कॉर्पियो, पांच की मौत, पांच घायल
अनूपपुर।
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुघर्टना में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से आ रहे दो पहिया वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर से दो पहिया वाहन चालक सहित कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पांच गंभीर रूप से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के रेऊंदा गांव में कोतमा से बेलिया जा रही तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया। हादसा इतना जबरजस्त था कि बाइक चालक का चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलटते हुए एक निर्माणाधीन मकान से जा टकराई। कार में 9 लोग सवार थे, जिसमे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं।रामनगर टीआई सुमित कौशिक ने बताया कि सोमवार की सुबह स्कॉर्पियो सवार कोतमा से झिरिया टोला की तरफ से आ रहे थे। वहीं बाइक सवार युवक झिरिया टोला से कोतमा की ओर जा रहा था। नेशनल हाईवे 43 पर झिरिया टोला के पास कार अनियंत्रित हो गई। बाइक को टक्कर मारते हुए निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। हादसे में पांच की मौत हो गई। मृतकों में बाइक सवार अमित चौधरी सहित कार सवार 18 वर्षीय सौरभ प्रधान निवासी बेलिया छोट, पुष्पेंद्र घासी निवासी छोहरी, 19 वर्षीय शुभम पुत्र राकेश चौधरी, 19 वर्षीय राहुल पिता तीरथ केवट दोनों निवासी बेलिया छोट हैं। वहीं घायलों में 20 वर्षीय विकास सिंह पुत्र चरकू सिंह, 19 वर्षीय गुड्डा पुत्र दूबलाल, 19 वर्षीय कोलन उर्फ छोहरी पुत्र सूरज, आशीष केवट पुत्र कोले केवट, अमलेंद्र सिंह को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।
पिकनिक में जा रहे थे सभी साथी
रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि सभी युवक पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। सुबह 8:00 बजे सभी अपने घर से निकल गए थे और पिकनिक की तैयारी कर रहे थे इसके बाद जाने के दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।

केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?