उमंग सिंघार का बड़ा दावा, 'भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं', CM बनाने लगे नारे
अनूपपुर।
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बड़ा बयान दिया है, उनका दावा है कि बीजेपी के कई नेता उनके संपर्क में हैं, लेकिन कांग्रेस को आने वाले समय में पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है. सिंघार के इस बयान के बाद एमपी की सियासत सियासी हलचल जरूर शुरू हो गई है. वहीं उमंग सिंघार के अनूपपुर दौरे के दौरान आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की गई. 'हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, उमंग सिंघार जैसा हो' के नारे यहां पर लगाए गए, जिस पर सिंघार ने कहा कि 2028 अभी दूर है और वह फिलहाल सिर्फ जनसेवा में विश्वास रखते हैं.
बीजेपी के नेता संपर्क में हैं: उमंग सिंघार
उमंग सिंघार को मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगने पर उन्होंने कहा 'मैंने कभी यह नहीं कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनना है, जब तक मेरा जीवन है, मैं जनसेवा करता रहूंगा, पार्टी जो तय करेगी, वह मान्य होगा. जब उमंग सिंघार से पूछा गया कि क्या 2028 में कांग्रेस सरकार बना पाएगी, तो उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 'हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी, तब विधायक बिकने की कोई संभावना ही नहीं रहेगी, उन्होंने यह भी दावा किया कि कई भाजपा नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं.' सिंघार के इस दावे के बाद एमपी की राजनीति में चर्चाओं का दौर जरुर शुरू हो गया है.
चुनाव आयोग पर साधा निशाना
वहीं इस दौरान उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग का व्यवहार पक्षपातपूर्ण होता जा रहा है, उन्होंने आरोप लगाया 'चुनाव आयोग का कमिश्नर भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है, जब राहुल गांधी ने सीसीटीवी फुटेज मांगी तो जवाब मिला कि महिलाएं थीं, इसलिए फुटेज नहीं दी जा सकती. सिंघार ने यह भी जानना चाहा कि मतदान के अंतिम घंटे में अचानक 2-5 प्रतिशत वोट कैसे बढ़ जाते हैं, इसका मतलब होता है कि 200-300 अतिरिक्त लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचते हैं, जो शक पैदा करता है. चुनाव आयोग का भाजपा की तरफ से दुरुपयोग किया जा रहा है.'
उमंग सिंघार ने इस दौरान खाद का मुद्दा भी उठाया, उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि खाद उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन पूरे प्रदेश में किसान खाद की किल्लत से परेशान नजर आ रहे हैं.

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप