झारखंड के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
झारखंड के सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। इसका असर शनिवार को देखने को मिला। राजधानी में शाम होते ही कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा देखने को मिली। वर्षा के कारण राजधानी का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भी गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत पलामू, रामगढ़, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम में वज्रपात और गरज के साथ वर्षा हुई है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों में अच्छी वर्षा की संभावना है।राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश 33.5 मिमी सराइकेला में दर्ज की गई। उच्चतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकार्ड किया गया।मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक लगातार वर्षा होने की संभावना है। पांच जुलाई तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर रूक-रूक कर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। रविवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है। रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे