वाराणसी में हादसे: महिला सहित दो लोगों की मौत
- किसी को ट्रक ने कुचला, मची चीख-पुकार
- कोई ओवरब्रिज से नीचे गिरा
वाराणसी। वाराणसी में 10 दिन पहले हुए हादसे के बाद युवक की माैत हो गई। वह पांडेयपुर ओवरब्रिज से नीचे गिर गया था। वहीं, बड़ागांव में एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज दो पर कोईराजपुर में ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दूसरी घटना पांडेयपुर में हुई। यहां ओवरब्रिज से गिरकर हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार, बीते छह अगस्त की रात सुषोभित कुमार पांडेय ड्यूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से सुषोभित संतुलन खो बैठा और ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। मृतक के पिता अरविंद पांडेय ने कैंट थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल से ड्यूटी से लौट रहे बेटे की हादसे में सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख न्यूरोसिटी पहड़िया रेफर कर दिया गया। लगभग एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद 13 अगस्त की सुबह सुषोभित की मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अदालत के आदेशों का पालन न करना आजकल फैशन बन गया: सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह ने रचा इतिहास, 383वीं रैंक के साथ बनेंगी IPS अधिकारी
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सुस्त, संगठन की निष्क्रियता से कार्यकर्ता निराश