सुनी सुनाई: पत्रकार अभिसार शर्मा को रिश्वत देने की पेशकश मप्र के किस शख्स ने की?
दिल्ली के पत्रकार को मप्र के कौन से पत्रकार ने दिया लिफाफा...
देश के एक बड़े पत्रकार हैं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिनका नाम है अभिसार शर्मा। वे पहले मेन मीडिया में हुआ करते थे। लेकिन अपने स्वभाव के कारण, अपनी तीखी खबरों के कारण वे मेन स्ट्रीम मीडिया से अलग हटकर फिलहाल अभिसार शर्मा के नाम से अपना YouTube चैनल चलाते हैं। कार्यक्रम बनाते हैं। उनके कार्यक्रमों को लाखों लोग नहीं करोड़ों लोग सुनते हैं, देखते हैं, उन्हें पसंद करते हैं। कभी-कभी वे देश के एक उद्योगपति के खिलाफ भी खबरें चलाते हैं। जब खबरें होती है तो चलानी ही होती हैं। लेकिन इस उद्योगपति की ओर से पिछले दिनों उन्हें एक व्यक्ति ने संपर्क किया और उनके साथ मीटिंग करके उन्हें रिश्वत देने की पेशकश की गई। दरअसल जिस व्यक्ति ने रिश्वत देने की पेश की वह मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वे लंबे समय से मीडिया से जुड़े हुए हैं और पिछले दिनों में अखबार में थे। आजकल किसी टीवी चैनल में हैं और उन्होंने उस उद्योगपति की ओर से अभिसार शर्मा से बात की और सिर्फ यही कहा कि आप उद्योगपति के खिलाफ खबरें मनाना बंद कर दीजिए। कॉफी पीते पीते कोई शख्स आता है और टेबल पर वह तमाम सारे नोटों की गड्डी रख देता है। एक लिफाफा रखता है। अभिसार शर्मा पहले कमरे के बाहर जाते हैं। यह सारा कार्यक्रम उन्होंने बनाया है। हमारे पास खबर यह है कि जो रिश्वत के लिए अभिसार शर्मा के पास गए थे, पेशकश की है और जिन्होंने पूरा लाइजिंग का काम किया है, वह मीडिया से ही जुड़े हैं और वे मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। अब आप अंदाज लगाइए कौन होंगे और अभिसार शर्मा ने इस पूरी घटना के बारे में रवीश कुमार को बताया तो रवीश कुमार का यह कहना है कि तुमको बहुत बड़े ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई थी। वो तो अच्छा रहा कि तुम कमरे के बाहर आ गए और वह ट्रैप सफल नहीं हो पाया। वरना नोट लेते हुए तुम्हें पकड़वाने की साजिश थी। आप सोचिए क्या वाकई यह साजिश थी और यदि यह साजिश थी तो देश के पत्रकारों के साथ ईमानदार पत्रकारों के साथ सरकार और उद्योगपतियों के खिलाफ खबर चलाने वाले पत्रकारों के साथ क्या हो रहा है। यह मामला दिल्ली में हुआ लेकिन इसके तार कहीं ना कहीं मध्य प्रदेश से भी जुड़े हैं इसलिए मैंने इसे सुनी सुनाई में दी है आप दिमाग चलाइए कौन हो सकता है?

केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला