कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के विवादित बोल पर गर्माई सियासत. करणी सेना ने विधाायक के खिलाफ खोला मोर्चा
रीवा।
सिमरिया विधायक के रीवा एसपी को लेकर बोले गए अमर्यादित बोल का मामला अब गरमा गया है। अभय मिश्रा ने एसपी को अर्धनारीश्वर कहा और उसके बाद करणी सेना विधायक के खिलाफ मैदान में आ गई है। सेना विधायक से बिना शर्त माफी के लिए कहा है वरना वह उनके खिलाफ आंदोलन करेगी। करणी सेना ने आरोप लगाया है कि विधायक अभय मिश्रा ने एसपी की आड़ में क्षत्रिय समाज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें अपराधी कहा है। इसको लेकर करणी सेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि एसपी एक सम्मानित अधिकारी हैं और वो जब कोई अधिकारी बन जाता है तो वो जात धर्म समाज सबसे ऊपर हो जाता है। लेकिन एसपी पर जिस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही समाज को घसीटा है। वह अक्षम्य है। करणी सेना ने जिस तरह से विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहीं ना कहीं एसपी का उनका सजातीय होना और फिर करणी सेना का इस तरह से मुखर होना कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है। कई तरह की चर्चाएं सरगर्म हो गई हैं। और आरोप कुछ इस तरह के भी लगने लगे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि करणी सेना के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के पीछे एसपी तो नहीं है। क्या सच्चाई है यह तो एसपी और करणी सेना ही जाने। लेकिन यह एक अजीब सा उदाहरण है पूरे मध्य प्रदेश में सामने आया है। यह ऐसा पहला मौका होगा कि जिस जात या जिस वर्ग के अधिकारी हैं उनके समर्थन में उनका समाज मैदान में उतर आए और उस पर आरोप लगाने वाले या उसका विरोध करने वाले कोई जवाब देने लगे। ऐसे मामलों को एसपी को स्वयं से कोशिश करनी चाहिए कि इस तरह के इल्जाम ना लगे। सच्चाई क्या है? तो वह बेहतर जानते हैं या जो उनके समर्थन में उतरे हैं वह बेहतर जानते हैं। लेकिन कुछ चीजें धारणाओं पर आधारित होती है। धारणा यही बन रही है कि समाज एसपी के समर्थन में उतर आया है। विधायक ने जो भी बयान दिया है वह बेहद आपत्तिजनक है। लेकिन उसके बाद की जो राजनीतिक सरगर्मियां हैं वह भी किसी भी तरह से ठीक नहीं कही जा सकती। करणी सेना ने माफी की उम्मीद की है ।

ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम