भोपाल में मूकबधिर महिला ने फांसी लगाई, मौत
-
चार साल पहले हुई थी शादी, पुलिस ने शुरू की जांच
भोपाल। भोपाल के इब्राहिमगंज इलाके में मूकबधिर महिला ने गुरुवार की रात को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक श्रवणी पंथी (34) पति बंटी पंथी इब्राहिमगंज में पति के साथ रहती थी। उसका तीन साल का बेटा और 7 महीने की एक बेटी है। श्रवणी और बंटी की शादी 4 साल पहले हुई थी। वह मूकबधिर थी। उसका पति टेलरिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। दोनों आपस में हंसी खुशी रहते थे। उसने सुसाइड क्यों किया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।
हमीदिया मॉर्चुरी में शुक्रवार को शव का पीएम कराया गया।
मृतका के मायके पक्ष के डिटेल बयान फिलहाल दर्ज नहीं किए जा सके हैं। उनके डिटेल बयानों के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत; सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
इश्क का दुखद अंजाम: दूर से आया प्रेमी, घर पहुंचकर उठाया खौफनाक कदम
अब अवैध प्लॉटिंग नहीं होगी बर्दाश्त: 10 साल जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान
एमपी में बस संचालन फिर शुरू, मांगें मानी गईं; अधिसूचना पर फिलहाल रोक