भोपाल।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस हिंदू धर्म के साथ नहीं है हिंदुत्व के साथ है. हिंदुत्व कोई धर्म नहीं है. बीना पहुंचे दिग्विजय सिंह ने हिंदू शब्द की भी व्याख्या की. उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द असल में वैदिक शब्द नहीं है. ये फारसी भाषा का शब्द है. उन्होंने कहा कि फारसी लोग जब इधर आए तो वे स को ह कहते थे. तो जो सिंध नदी के इस पार रहते थे, वो हिंदू कहलाने लगे. राज्यसभा सांसद ने कहा कि इसलिए मोहन भागवत सही कहते हैं कि हिंदू मुस्लिम, हिंदू इसाई, हिंदू सिख क्योंकि हिंदू धर्म नहीं भौगोलिक इकाई है. धर्म हमारा सनातन है.
दिग्विजय ने बताया हिंदू धर्म का अर्थ क्या है और कौन है सनातनी
दिग्विजय सिंह ने कहा कि "आखिर हिंदू शब्द कहां से आया? हिंदू वैदिक शब्द नहीं है. ये फारसी शब्द है. जब फारसी इस तरफ आए तो फारसी में स को ह बोलते हैं. तो सिंध नदी के इस पार जो रहते थे, वो हिंदू कहलाने लगे. दिग्विजय ने कहा कि इसलिए मोहन भागवत सही कहते हैं हिंदू मुस्लिम, हिंदू इसाई, हिंदू सिख. हिंदू धर्म नहीं भौगोलिक शब्द है. हमारा धर्म सनातन है. उन्होंने फिर सनातन की भी व्याख्या की और ये भी बताया कि सनातनी कौन है.दिग्विजय ने कहा कि सनातन धर्म का मतलब जिसका कोई अंत नहीं है. सनातन में जो नर है, वही नारायण है. ह्रदय में नारायण हैं. राज्यसभा सांसद ने कहा कि ये जो बीजेपी वाले, आरएसएस वाले हैं, ये हिंदुत्व के साथी हैं. सनातन के साथी नहीं हैं.
अविमुक्तेश्वरानंद मेरे गुरु भाई मेरी संवेदना उनके साथ
कांग्रेस नेता ने कहा कि सनतान धर्म की हमारी चार पीठ हैं. ये प्रतिष्ठित चार पीठ हैं. द्वारका, पुरी, रामेश्वरम, बद्रीनाथ और जोशी मठ. इन मठों में शंकराचार्यों की पीठ स्थापित है. उन्होंने कहा कि जोशी मठ के शंकराचार्य के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए पालकी से जा रहे थे. उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ है. हम इसकी घोर निंदा करते हैं. आज शंकराचार्य अन्न जल त्यागकर सत्याग्रह कर रहे हैं. वे मेरे गुरु भाई हैं, मेरी संवेदना उनके साथ है. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को इसलिए माफी मांगनी चाहिए और जो जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
हिंदू सम्मेलन के नाम पर हमारे चंदे से हमें भंडारा
दिग्विजय ने कहा कि भाजपा हिंदू धर्म के साथ नहीं है. उन्होंने कहा कि जो जगह-जगह हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं. कैसे हो रहे हैं, हमसे चंदा लेकर हम लोगों को ही भंडारा खिला रहे हैं. भाजपा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इनका धर्म से को कोई लेना देना नहीं है. धर्म से ये केवल लोगों को डराते हैं कि हिंदूओं एक हो जाओ. हिंदू धर्म खतरे में हैं. उधर औवैसी कहते हैं मुसलमानों एक हो जाओ हिंदुओं से खतरा है. दोनों मिलकर खेल रहे हैं. ना हिंदूओं को मुसलामानों से खतरा है. ना मुसलनमानों को हिंदुओं से खतरा है. इस तरह की लड़ाई से खतरा देश को है."