दावोस से मध्य प्रदेश पहुंचेगा खुशियों का गुलदस्ता, हर सेक्टर में मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट का रोडमैप
भोपाल।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की मीटिंग स्विट्जरलैंड के दावोस में 19 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं. 23 जनवरी तक मीटिंग होनी हैं. इसमें मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. इस कार्यक्रम में दुनियाभर के राजनेता, बड़े उद्योगपति हिस्सा लेंगे. मध्य प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश कराने की प्लानिंग की है. मध्य प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल अपने प्रदेश में निवेश कराने के मौकों को पेश करेगा.
मध्य प्रदेश में इन सेक्टर्स में निवेश के मौके
दावोस में वैश्विक स्तर के उद्योगपतियों को बताया जाएगा कि मध्य प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, लॉजिस्टिक्स के अलावा फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश के अपार अवसर हैं. मध्य प्रदेश में बीते एक साल से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों के इन्वेस्टर को प्रभावित करने में जुटे हैं. मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल, केमिकल्स सहित विभिन्न सेक्टर्स में निवेश करने के लिए ग्लोबल इंडस्ट्री को प्रभावित करने का ये बेहतरीन मंच है.
ग्लोबल लेवल पर निवेशकों का भरोसा जीतना लक्ष्य
मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले प्रदेश की इन्वेस्टमेंट पॉलिसी को सरल बनाने का काम किया. खासकर पारदर्शिता को बढ़ाकार निवेशकों से दोस्ताना माहौल बनाने पर जोर दिया है, इसका असर भी दखने लगा है. निवेशकों के लिए त्वरित फैसले, भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी की गई है.
मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पॉलिसी मेकर
दावोस में होने वाली मीटिंग में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम, उद्योग विभाग के अलावा पॉलिसी मेकर व एडवाइजर मुख्यमंत्री के साथ होंगे. ये टीम ग्लोबल लेवल के इन्वेस्टर्स को मध्य प्रदेश में मिलने वाली सुविधाओं का प्रेजेंटेशन देंगे. मध्य प्रदेश सरकार की प्लानिंग के अनुसार प्रदेश में कृषि के साथ ही फूड प्रोसेसिंग, बायोटेक-फार्मा-हेल्थकेयर, रिन्यूएबल एनर्जी, केमिकल्स, टेक्सटाइल और गारमेंट्स, रियल एस्टेट, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स में अपार अवसर हैं. मध्य प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के साथ कोलेबोरेशन पर भी जोर देगा.

RCB के इतिहास में कई दिग्गज कप्तान रहे, लेकिन तुलना हमेशा जारी
वोटिंग के बीच EVM पर सियासी घमासान, BJP के बाद TMC ने भी उठाए सवाल
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन पर पीएम मोदी का हमला—‘सपा विकास और नारी विरोधी’
Aditya Dhar नई फिल्म की तैयारी में जुटे