धार के भोजशाला में प्रशासन की कड़ी परीक्षा, शुक्रवार को पड़ रही बसंत पंचमी, बाहर से बुलाए जा रहे फोर्स
धार।
जिले की ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर प्रशासन और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने है। वर्ष 2026 में बसंत पंचमी शुक्रवार यानि 23 जनवरी को पड़ रही है। यह संयोग पहले भी तीन बार 2006, 2013 और 2016 में बन चुका है और उन सभी मौकों पर क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात देखने को मिले थे। ऐसे में इस बार पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है।
जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से लगातार संवाद किया जा रहा है। रविवार को एहतियात के तौर पर करीब 2000 जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला । इसके साथ ही भोजशाला और आसपास के इलाकों में ड्रोन कैमरों और करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचेगा धार
एआईजी कानून-व्यवस्था के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल 20 जनवरी को धार पहुंचेगा जो 27 जनवरी तक भोजशाला के आस-पास तैनात रहेगा। पूरे जिले में फुल सिक्योरिटी प्लान के तहत 2435 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई है। सीआरपीएफ जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे ताकि किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।

आखिरी वक्त पर मिली मंजूरी, मेकर्स को करनी पड़ी एडिटिंग
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- भारी संख्या में पहुंचे मतदाता
ईरान की दो-टूक: अमेरिका-इज़रायल माने तो होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल देंगे