भाजपा विधायक ने भरे मंच से तहसीलदारों और अधिकारियों पर की अभ्रद टिप्पणी, फिर बोले- कभी कभार निकल जाता है...
डिंडोरी।
मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वे भरे मंच से अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई देते हैं। यह वीडियो डिंडोरी जिले के मेहंदवानी में आयोजित लोक कल्याणकारी शिविर सह रोजगार मेले का बताया जा रहा है। हालांकि मुंह से गलत शब्द निकलते ही वे कहते हैं कि इस लाइन को डिलीट कर देना...।
वायरल वीडियो के मुताबिक, शाहपुरा भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे लोक कल्याणकारी शिविर सह रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच से उन्होंने तहसीलदारों और अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “ये खेत नहीं बना पाएगा क्या, ये अपना काम छोड़कर ...की जेसीबी पकड़ाईच में रहते हैं।” इतना कहते ही वे सकपका जाते हैं और तुरंत कहते हैं “ये सफ्फा ल गोल कर दो यार, कभी-कभी निकल जाता है।” मतलब मैं अभी जो बोला हूं उस सभी को गोल कर दो यार मतलब डिलीट कर दो। हालांकि किसी ने भाजपा विधायक के इन शब्दों को रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत मानिकपुर में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भरे मंच से पत्रकार पर तंज कहते हुए कहा था कि हमारे बारे में कुछ अच्छा भी छापा करो।

गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
इंदौर में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, PWD अधिकारी सस्पेंड, ग्वालियर अटैच
इंदौर के जलूद में 271 करोड़ की सोलर परियोजना तैयार, CM करेंगे उद्घाटन
पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर सुबह से लंबी कतारें
एक्सप्रेसवे पर टोल दरें लागू, कार चालकों को चुकाने होंगे करीब ₹1500