मंत्री के घर से 100 मीटर दूर का ही पानी पीने लायक नहीं, ग्वालियर में जहर बन रहा पेयजल
ग्वालियर।
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में सीवरयुक्त पानी की सप्लाई ने मौत का तांडव मचाया और अब मृतकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. कई लोग अभी भी अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, लेकिन इतने बड़े कांड के बाद भी ग्वालियर में नगर निगम की नींद पूरी तरह नहीं खुली है. ग्वालियर के 27 स्थानों पर की गई सैंपलिंग में कई तरह के बैक्टीरिया मिले हैं. आज भी शहर के कई इलाकों में लोगों के घरों में दूषित पानी आरहा है जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं.
मंत्री के घर से 100 मीटर दूर का पानी पीने लायक नहीं
ग्वालियर का हजीरा क्षेत्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का विधानसभा क्षेत्र है. इसी इलाके में उनका घर भी है लेकिन उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर पिछले कई महीनों से दूषित पानी आ रहा है. इस पानी का टीडीएस इतना है कि, लोगों को लीवर इन्फेक्शन हो रहा है. लेकिन उनके पास इससे बचने का कोई विकल्प नहीं है.
नलों में आ रहा सेहत बिगाड़ने वाला पानी, TDS खतरे से ऊपर
ग्वालियर के वार्ड-12 के लेन-8 में रहने वाले लोगों के घरों में आए दिन गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, शिकायत होती है तो एक दो दिन हालात ठीक रहते हैं लेकिन फिर स्थिति जस के तस हो जाती है. लोगों का कहना था कि, उनके यहां आ रहा टैप वाटर पीने योग्य ही नहीं है. इस बात की पारदर्शिता मापने हमने एक घर के नल में आरहे पानी का लाइव टीडीएस चेक किया, टीडीएस मशीन में नल का पानी भरते ही टीडीएस-782 पीपीएम (पार्ट पर मिलियन) मिला, ये चौंकाने वाली स्थिति थी क्योंकि इतने टीएसडी वाले पानी का सेवन किसी के भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है.

इंदौर में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, PWD अधिकारी सस्पेंड, ग्वालियर अटैच
इंदौर के जलूद में 271 करोड़ की सोलर परियोजना तैयार, CM करेंगे उद्घाटन
पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर सुबह से लंबी कतारें
Devi Bhagavata Purana का रहस्य: कौन हैं Durga के स्वामी?
क्या आज भी पृथ्वी पर हैं Hanuman? Ramayana के बाद की रहस्यमयी कथा