टीकमगढ़ से लापता स्टेनो का जिला पंचायत कार्यालय के बाथरूम में मिला शव, परिजन हैं हैरान
टीकमगढ़।
बुधवार की शाम से लापता जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय में स्टेनो के पद पर पदस्थ प्रदीप चतुर्वेदी की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव जिला पंचायत कार्यालय के बाथरूम में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घूमने निकले इसके बाद लापता
जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ शहर की गणेशपुरम कॉलोनी निवासी प्रदीप चतुर्वेदी बुधवार शाम करीब 7 बजे खाना खाने के बाद रोजाना की तरह घूमने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए और इसकी सूचना कोतवाली थाना टीकमगढ़ को दी। पुलिस ने तत्काल गुम इंसान का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।
जिला पंचायत कार्यालय के ऑफिस में मिला शव
गुरुवार सुबह परिजनों और पुलिस ने मिलकर उनकी खोजबीन की। सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जहां फुटेज में प्रदीप चतुर्वेदी को बाहर निकलते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस और परिजन कलेक्ट्रेट से सटे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। तलाशी के दौरान जिला पंचायत कार्यालय के बाथरूम में उनका शव पड़ा मिला।परिजनों ने बताया कि प्रदीप चतुर्वेदी प्रतिदिन रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर जाते थे और कुछ देर बाद घर लौट आते थे। बुधवार रात उनके न लौटने से परिवार को अनहोनी की आशंका हुई थी, जो गुरुवार सुबह सच साबित हो गई।
मामले की चल रही है जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले को लेकर टीकमगढ़ जिले के एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है और शहर में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Devi Bhagavata Purana का रहस्य: कौन हैं Durga के स्वामी?
क्या आज भी पृथ्वी पर हैं Hanuman? Ramayana के बाद की रहस्यमयी कथा
1.5 लाख बाराती, 7500 किलो चावल… मदुरै की महारानी की शादी का शाही जलवा
महादेव भी करते हैं इस राम मंत्र का जप? जानें सही समय और गुप्त लाभ
हर संकट का समाधान: श्री राम ध्यान मंत्र का अर्थ, लाभ और जप विधि