भारत में इतने हिंदू भी नहीं बचते, अगर RSS नहीं होती, हिंदू सम्मेलन में बोले बाबा बागेश्वर
छतरपुर।
भारत में इतने हिंदू भी नहीं बचते, अगर RSS नहीं होती ये कहना है बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री का. देश दुनिया में सनातन की अलख जगाने वाले और भारत को हिन्दू राष्ट बनाने की बात कहने वाले बागेश्वर महाराज बुधवार को छतरपुर के बड़ा मलहरा पहुंचे. यहां आयोजित हुए हिंदू सम्मेलन में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि भारत हिन्दू राष्ट कैसे बनेगा. बड़ा मलहरा में हिंदू सम्मेलन में शामिल होकर बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, '' हम अपना व्यापार, अपनी संपत्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाकर रखते हैं लेकिन हमें व्यापार, संपत्ति के साथ-साथ संस्कार भी पीढ़ियों को सौंपना है.'' बागेश्वर महाराज ने कहा, '' यदि देश में आरएसएस न होता तो आज जो हिंदू बचे हैं शायद वह भी न होते.''
एकता रहेगी तो हिंदू बचे रहेंगे : धीरेंद्र शास्त्री
बड़ा मलहरा के स्टेडियम में आयोजित हिंदू सम्मेलन की शुरुआत परंपरागत कार्यक्रमों से हुई. इसमें भारत माता के पूजन के साथ बागेश्वर महाराज ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुआत मकर संक्रांति के त्यौहार के उदाहरण से की. उन्होंने कहा, '' तिल अकेला रहता है तो उसका कोई अस्तित्व नहीं है लेकिन जब वह गुड़ के साथ मिल जाता है तो लड्डू बन जाता है. यानी आपस में एकता रहेगी तो कोई भी ताकत परास्त नहीं कर पाएगी.'
संस्कार व जातियां रहें, जातिवाद समाप्त हो : धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ''यदि हमें अपनी संस्कृति और संस्कार बचाना है तो जातियां रहें लेकिन जातिवाद समाप्त हो. जिसके पास ताकत है उसके पीछे एकता की शक्ति अवश्य है.'' उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से आपस में एकजुट बने रहने का संदेश दिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत प्रचारक जसूदा सुमन, सहायक क्षेत्र प्रचारक प्रेम शंकर जी, सह प्रांत प्रचारक श्रवण जी, विभाग प्रचारक शिवेंद्र जी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Devi Bhagavata Purana का रहस्य: कौन हैं Durga के स्वामी?
क्या आज भी पृथ्वी पर हैं Hanuman? Ramayana के बाद की रहस्यमयी कथा
1.5 लाख बाराती, 7500 किलो चावल… मदुरै की महारानी की शादी का शाही जलवा
महादेव भी करते हैं इस राम मंत्र का जप? जानें सही समय और गुप्त लाभ
हर संकट का समाधान: श्री राम ध्यान मंत्र का अर्थ, लाभ और जप विधि