सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी पर तीखा हमला “इंदौर में लाशों पर राजनीति करने आ रहे हैं राहुल गांधी”
भोपाल/इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर कड़ा बयान दिया है। सीएम यादव ने कहा कि राहुल गांधी इंदौर में दुखद घटनाओं पर संवेदना व्यक्त करने नहीं, बल्कि लाशों पर राजनीति करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल की दुखद घटनाओं को लेकर कांग्रेस लगातार राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, जबकि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। डॉ. मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को जनता के दर्द से कोई सरोकार नहीं, उन्हें सिर्फ सुर्खियों और राजनीति से मतलब है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब समझती है और ऐसे दौरों का जवाब समय पर देगी। सीएम के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में तीखी बयानबाज़ी तेज हो गई है, वहीं कांग्रेस की ओर से भी पलटवार की तैयारी की जा रही है।

Devi Bhagavata Purana का रहस्य: कौन हैं Durga के स्वामी?
क्या आज भी पृथ्वी पर हैं Hanuman? Ramayana के बाद की रहस्यमयी कथा
1.5 लाख बाराती, 7500 किलो चावल… मदुरै की महारानी की शादी का शाही जलवा
महादेव भी करते हैं इस राम मंत्र का जप? जानें सही समय और गुप्त लाभ
हर संकट का समाधान: श्री राम ध्यान मंत्र का अर्थ, लाभ और जप विधि