17 जनवरी को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही एमपी कांग्रेस
भोपाल।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आएंगे। वे भागीरथपुरा में दूषित जल के सेवन के कारण मृत हुए लोगों के परिजनों से भेंट करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में यहां केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने पर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। एआईसीसी द्वारा उनके दौरे की तारीख तय करने के बाद पार्टी के प्रादेशिक नेता कार्यक्रम की विस्तार से रूपरेखा बनाने में जुट गए हैं। राहुल गांधी के इंदौर आगमन के मौके पर कांग्रेस प्रदेशभर में बड़े आंदोलन की तैयारी करने में लगी है। भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के सेवन से अब तक 23 लोग दम तोड़ चुके हैं। जानलेवा पानी के इस मुद्दे पर कांग्रेस मुखर है। मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन किए। इंदौर त्रासदी को लेकर कांग्रेस ने विरोध स्वरूप 11 जनवरी को इंदौर में ही न्याय यात्रा निकाली थी। इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

Devi Bhagavata Purana का रहस्य: कौन हैं Durga के स्वामी?
क्या आज भी पृथ्वी पर हैं Hanuman? Ramayana के बाद की रहस्यमयी कथा
1.5 लाख बाराती, 7500 किलो चावल… मदुरै की महारानी की शादी का शाही जलवा
महादेव भी करते हैं इस राम मंत्र का जप? जानें सही समय और गुप्त लाभ
हर संकट का समाधान: श्री राम ध्यान मंत्र का अर्थ, लाभ और जप विधि