‘पहले की योजनाएं गांधी- नेहरू सरनेम के इर्द गिर्द घूमती थी’: प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री सिलावट ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए जी राम जी के बताए फायदे
ग्वालियर
जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने विकसित भारत जी राम जी के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। इसी के साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की योजनाएं गांधी नेहरू सरनेम के इर्द गिर्द ही घूमती रहती थी।
हितों की जानकारी जगह जगह साझा कर रहे
दरअसल हाल ही में मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G किया गया। इस बदलाव को लेकर विपक्ष लगातर सवाल उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर देशभर में सरकार के जनप्रतिनिधि-मंत्री इस बदलाव और बढ़ाये गए हितों की जानकारी जगह जगह साझा कर रहे है। इसी कड़ी में ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री ने जी राम जी के फायदे, पारदर्शिता सहित इससे जुड़ी अन्य जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गयी।
सबका साथ सबके विश्वास के साथ आगे
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है,इसलिए वह हर सही काम में भी विरोध करती है। पहले कांग्रेस के दौर में सभी योजनाएं गांधी-नेहरू सरनेम के आस पास ही दिखती थी, लेकिन अब मोदी सरकार है, जहां सबका साथ सबके विश्वास के साथ आगे बढ़ता है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण