खाकी का रौबः राजधानी में महिला ASI की दंबगई! जमीन पर कब्जे को लेकर सरकारी फोन से किसान को धमकाया, DGP से शिकायत
भोपाल।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला ASI की कथित दंबगई सामने आई है! ASI विपदा राय पर आरोप है कि सरकारी फोन नंबर से 7049105672 से किसान को धमकाया है। मामला किसान की जमीन पर कब्जे को लेकर बताया जाता है।
तहसीलदार के आदेश के बाद भी वर्दी का रौब
दरअसल सूखीसेवनिया के पिपलिया के किसान सुरेंद्र मीणा ने DGP से शिकायत की है। उन्होंने जमीन पर पुलिस अफसर विपदा राय के रिश्तेदार अरविंद राय पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। तहसीलदार ने किसान के पक्ष में कब्जा हटाने का आदेश दिया था। तहसीलदार के आदेश के बावजूद भी विपदा राय वर्दी का रौब दिखाकर किसान को डरा धमका रही है।तहसीलदार के आदेश की सूचना सूखीसेवनिया थाना पुलिस के पास भी है।
तहसीलदार जाएगा तेरी नपती कराने
फोन पर धमकी देने के साथ रिश्तेदार अरविंद राय भी किसान के घर पर किसान को धमकी दी है। किसान को पुलिस अफसर विपदा राय ने फोन पर धमकाते हुए कहा.. रुक जा। मैं बात करती हूं। तहसीलदार जाएगा तेरी नपती कराने। 250 कब्जे की कार्रवाई मुझे नहीं बताओ। अभी तुझे बताती हूं। किसान को गंदी गंदी गाली देते हुए कहा…मैं आ रही हूं। तू वही रुक… पीड़िता किसान सुरेंद्र मीणा ने डीजीपी कैलाश मकवाना और सूखीसेवनिया थाने में विपदा और अरविंद राय की शिकायत की है।

चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना