• निफ्टी 100 अंक से ज्यादा लुढ़का

  • NSE का IT सेक्टर सबसे ज्यादा 2.13% टूटा

मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार, 17 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 350 अंक गिरकर 76,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट है। HCL, टेक महिंद्रा और इंफोसिस का 2.50% तक नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं, ICICI बैंक, एयरटेल और NTPC के शेयर 1.30% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में IT सबसे ज्यादा 2.13% टूटा है। इसके अलावा, ऑटो, मेटल और FMCG में 1% तक की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में मामूली गिरावट, FIIs ने 3,936 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 16 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 699 अंक (1.73%), नैस्डेक कंपोजिट 516 अंक (3.07%) और S&P 500 इंडेक्स 121 अंक (2.24%) गिरकर बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 291अंक (0.86%) चढ़कर 34,212 पर है। कोरिया के कोस्पी में 15 अंक (0.63%) की तेजी है, ये 2,463 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.21% की तेजी है, ये 3,283 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.48% तेजी है, ये 21,369 पर कारोबार कर रहा है।
  • 16 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,936.42 करोड़ के शेयर खरीदे। जबकि भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,512.77 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।