आज सोने के दाम में तेजी:सोना ₹808 बढ़कर ₹89,358 पर पहुंचा

चांदी रुपए 90,010 किलो बिक रही
नई दिल्ली सोने के दाम में आज 8 अप्रैल को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम रुपए 808 बढ़कर रुपए 89,358 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत रुपए 88,550 थी।
हालांकि एक किलो चांदी की कीमत रुपए353 गिरकर रुपए90,010 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹रुपए0,363 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने रुपए1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने रुपए91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,590 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,440 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,440 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,440 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,490 रुपए है।
इस साल अब तक 13,196 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 13,196 रुपए बढ़कर 89,358 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 3,993 रुपए बढ़कर 90,010 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।