• अनुराग ठाकुर आरोप साबित करें या इस्तीफा दें

नई दिल्ली। वक्फ संशोधन बिल 2024 बुधवार को लोकसभा में पास हो गया है। इसे आज राज्यसभा में रखा जाएगा। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को उनपर लगाए आरोपों को साबित करने या पद से इस्तीफा देने की चुनौती दी। खड़गे ने कहा कि अनुराग ठाकुर के आरोपों से उनकी छवि को नुकसान हुआ है। अगर उनके आरोपों में सच्चाई है तो वह सबूत पेश करें, या फिर सांसद का पद छोड़ें। उन्होंने आगे कहा- अगर अनुराग ठाकुर उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के वक्फ बोर्ड की 1 इंच भी जमीन पर कब्जे को साबित कर देते हैं, मैं अपने पद (राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष) से इस्तीफा दे दूंगा। दरअसल, अनुराग ठाकुर ने बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने खड़गे पर घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा- कर्नाटक में जो घोटाले हुए उसमें इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी आता है। जैसे ही अनुराग ठाकुर ने खड़गे का नाम लिया सदन में हंगामा शुरू हो गया। हालांकि, हंगामा बढ़ने पर अनुराग ठाकुर ने खड़गे का नाम वापस ले लिया। सदन के रिकॉर्ड से भी इस बयान को हटा दिया गया था।