•  चांदी 1159 रुपए चढ़कर 1,00,934 हुई

नई दिल्ली । शुक्रवार को सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 889 रुपए बढ़कर 89,306 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 1,159 रुपए बढ़कर 1,00,934 रुपए प्रति पर पहुंच गई है। यह इसका नया ऑल टाईम हाई भी है। इससे पहले मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था। कल यानी गुरुवार (27 मार्च) इसका दाम 99,775 रुपए था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,130 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,980 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,980 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,980 रुपए है।