• निफ्टी में 50 अंक की तेजी, NSE के IT सेक्टर में गिरावट और मीडिया में तेजी

मुंबई । हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार ( 25 फरवरी) को सेंसेक्स करीब 300 अंक की तेजी के साथ 74,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में 0.81%, मीडिया में 1.28% और फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.53% की तेजी है। IT, मेटल और रियल्टी सेक्टर में मामूली गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.13%, कोरिया के कोस्पी में 0.42%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.62% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.14% की गिरावट है।
  • 24 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 6,286.70 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,185.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 24 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.076% की तेजी के साथ 43,461 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.50% गिरकर 5,983 पर और नैस्डैक 1.21% गिरकर 19,286 के स्तर पर बंद हुआ।