जबलपुर में 4 लोगों की हत्या, जुआ खेलने से रोकने पर किया चाकू
लाठी-डंडों से हमला, दो की हालत गंभीर
जबलपुर। पाटन पुलिस के अनुसार, नूनसर के तिमरी गांव में पांडे और पाठक परिवार पिछले कई दिनों से साहू परिवार के सदस्यों को जुआ खेलने से रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसी मुद्दे को सुलझाने के लिए सोमवार सुबह पांडे और पाठक परिवार की बैठक चल रही थी। इसी दौरान साहू परिवार के सदस्य हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। चाकू और डंडों से पांडे और पाठक परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। मृतकों के नाम गुंजन, कंचन, अनिकेत और समीर बताए गए हैं। विपिन और छोटू घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा- साहू परिवार के लोगों ने दुबे परिवार पर हमला कर दिया। कोई भी आरोपी नहीं बचने पाएगा। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
राहगीर युवक ने झोपड़ी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी फरार
नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन: 52 साल बाद इंसानों को चांद के करीब भेजा