बेटे के सामने पत्रकार की गोली मार कर हत्या

Updated on 18-09-2024 11:41 AM
  • बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी से सटाकर फायरिंग की 
  • पिछले साल भी हुआ था हमला
सारंगपुर। राजगढ़ जिले के सारंगपुर में अस्पताल रोड पर बाइक सवार तीन लोगों ने स्थानीय पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात 9 बजे की है। सलमान खान (35) अस्पताल के किनारे स्कूटी पर बैठा था। इसी दौरान तीन लोग पहुंचे और कनपटी से सटाकर गोली चला दी। वारदात के वक्त सलमान का 9 साल का बेटा भी उसके साथ था। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बताया कि बाइक सवारों ने सलमान को देखते ही बिना बात किए गोली मार दी। सलमान पर पिछले साल भी हमला हुआ था। परिजन ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे जोहर की नमाज के बाद जनाजा नमाज होगी। इसके बाद सलमान को कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे
जिस समय गोली मारी गयी उसी समय घटनास्थल से महज 50 कदम की दूरी पर एसडीओपी अरविंद सिंह गाड़ी से आ रहे थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बाइक सवार गोली मार कर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।
पुरानी रंजिश में हुई सलमान की हत्या
पीड़ित परिवार के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने बताया कि पुलिस ने रात भर घटनास्थल के आसपास के मेडिकल और अन्य दुकानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, हमलावर पुराने हाईवे की ओर से आए थे। गोली मारने के बाद आगे के चौराहे से अकोदिया रोड की तरफ मुड़कर फरार हो गए

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2024
सीएम मोहन आज कोलकाता में करेंगे निवेशकों उद्योगपतियों से सीधा संवादभोपाल। प्रदेश में बंगाली साड़ियों और वस्त्रों के कारोबार में निवेश के साथ इस्पात और अन्य उद्योगों की स्थापना को लेकर…
 20 September 2024
- इंदौर में पुलिस से झड़प में कार्यकर्ता का सिर फूटा- भोपाल में दो बुलडोजर लेकर फोर्स तैयारभोपाल। सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर…
 20 September 2024
आठ देशों के कांसुलेट भी होंगे शामिलभोपाल। मुख्यमंत्री कोलकाता के प्रतिष्ठित उद्योगपति, निवेशक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, उद्योग अनुकूल नीतियों और निवेश के अवसरों…
 20 September 2024
- 52 विभागों के काम अटकेंगेभोपाल/जबलपुर। जबलपुर में तहसीलदार, पटवारी सहित 7 लोगों के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का केस दर्ज होने पर प्रदेशभर के तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए…
 19 September 2024
चांदी 869 रुपए बढ़कर 88,275 रुपए प्रति किलो पर पहुंचीनई दिल्ली। सोने की कीमतों में आज यानी 19 सितंबर को मामूली गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन  के अनुसार,…
 19 September 2024
सीएम बोले-इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर, यह हमारा गौरवउज्जैन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उज्जैन में कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा…
 19 September 2024
-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुआवजे का किया एलानजबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा एक यात्रियों से भरे ऑटो पर पलट गया।…
 19 September 2024
सीएम डॉ. यादव ने बताया ऐतिहासिक कदमभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस पहल से न केवल भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों को और अधिक मजबूती मिलेगी, बल्कि…
 18 September 2024
बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी से सटाकर फायरिंग की पिछले साल भी हुआ था हमलासारंगपुर। राजगढ़ जिले के सारंगपुर में अस्पताल रोड पर बाइक सवार तीन लोगों ने स्थानीय पत्रकार की…
Advt.