एमएसपी बढ़ाने कांग्रेस की न्याय यात्रा

Updated on 20-09-2024 01:14 PM
  • - इंदौर में पुलिस से झड़प में कार्यकर्ता का सिर फूटा
  • - भोपाल में दो बुलडोजर लेकर फोर्स तैयार
भोपाल। सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस आज प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकाल रही है। इसमें किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए हैं। इंदौर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इसका नेतृत्व कर रहे हैं। भोपाल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया लीड कर रहे हैं। छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ तो आलीराजपुर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार यात्रा में शामिल हैं। इंदौर जिला प्रशासन ने रैली को शहरी इलाके में निकालने की परमिशन नहीं दी है। तेजाजी नगर में यात्रा को बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया है। चोइथराम चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। पुलिस से झड़प में एक कार्यकर्ता घायल हो गया। उसे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ट्रैक्टर के पास बुलाया और अपने रुमाल से खून पोंछा। भोपाल में जिलेभर के किसान रातीबड़ पहुंच रहे हैं। यहां से नीलबड़ होते हुए डिपो चौराहा पहुंचेंगे। फिर कलेक्ट्रेट की ओर जाएंगे। यात्रा में 150 से ज्यादा ट्रैक्टर हैं, इन्हें रोकने के लिए पुलिस सूरज नगर तिराहे पर दो बुलडोजर लेकर तैनात है। एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि किसानों से सूरज नगर तिराहे पर ही एडीएम को ज्ञापन दिलवाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2024
सीएम मोहन आज कोलकाता में करेंगे निवेशकों उद्योगपतियों से सीधा संवादभोपाल। प्रदेश में बंगाली साड़ियों और वस्त्रों के कारोबार में निवेश के साथ इस्पात और अन्य उद्योगों की स्थापना को लेकर…
 20 September 2024
- इंदौर में पुलिस से झड़प में कार्यकर्ता का सिर फूटा- भोपाल में दो बुलडोजर लेकर फोर्स तैयारभोपाल। सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर…
 20 September 2024
आठ देशों के कांसुलेट भी होंगे शामिलभोपाल। मुख्यमंत्री कोलकाता के प्रतिष्ठित उद्योगपति, निवेशक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, उद्योग अनुकूल नीतियों और निवेश के अवसरों…
 20 September 2024
- 52 विभागों के काम अटकेंगेभोपाल/जबलपुर। जबलपुर में तहसीलदार, पटवारी सहित 7 लोगों के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का केस दर्ज होने पर प्रदेशभर के तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए…
 19 September 2024
चांदी 869 रुपए बढ़कर 88,275 रुपए प्रति किलो पर पहुंचीनई दिल्ली। सोने की कीमतों में आज यानी 19 सितंबर को मामूली गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन  के अनुसार,…
 19 September 2024
सीएम बोले-इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर, यह हमारा गौरवउज्जैन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उज्जैन में कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा…
 19 September 2024
-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुआवजे का किया एलानजबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा एक यात्रियों से भरे ऑटो पर पलट गया।…
 19 September 2024
सीएम डॉ. यादव ने बताया ऐतिहासिक कदमभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस पहल से न केवल भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों को और अधिक मजबूती मिलेगी, बल्कि…
 18 September 2024
बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी से सटाकर फायरिंग की पिछले साल भी हुआ था हमलासारंगपुर। राजगढ़ जिले के सारंगपुर में अस्पताल रोड पर बाइक सवार तीन लोगों ने स्थानीय पत्रकार की…
Advt.