जेलेंस्की 30 दिन के युद्धविराम के लिए तैयार
-
अमेरिका-यूक्रेन में 8 घंटे चली बैठक
-
अब रूस की सहमति का इंतजार
जेद्दाह। यूक्रेन वॉर खत्म करने को लेकर मंगलवार को अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसके बाद यूक्रेन ने अमेरिका के 30-दिन का युद्धविराम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इसकी पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने की।
यह प्रस्ताव एक सकारात्मक कदम है। इसे स्वीकार करने के लिए यूक्रेन पूरी तरह तैयार है। अब अमेरिका की जिम्मेदारी है कि वह रूस को इसके लिए राजी करे। जैसे ही मॉस्को सहमति देगा, युद्धविराम तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। -वोलोदिमिर जेलेंस्की, यूक्रेनी राष्ट्रपति
सऊदी अरब के जेद्दाह में हुई बैठक में यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज ने यूक्रेन से कई समझौते के प्रस्तावों पर चर्चा की। हालांकि, कब्जे वाले एरिया के मुद्दे पर यूक्रेनी अधिकारी किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं दिखे। दरअसल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पूर्वी यूक्रेन के चार बड़े क्षेत्रों (डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन, और जापोरीजिया) पर पूर्ण नियंत्रण चाहते हैं। रूस पहले ही यूक्रेन के 20% हिस्से पर कब्जा कर चुका है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी