विमेंस वर्ल्डकप का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच
-
30 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, इंडिया 12 साल बाद मेजबानी कर रहा
दुबई । इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, भारत और पाकिस्तान की टीम 5 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर 2025 को होगा। वैसे तो भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी दी गई है, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के कारण पाकिस्तानी टीम का भारत आना मुश्किल है। ऐसे में यह मैच कोलंबो में कराने का फैसला लिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ICC के सामने BCCI और PCB ने न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने के लिए सहमति जताई थी। भारत 12 साल के बाद पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। पिछली बार इंडिया को 2013 में विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी।

श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने जारी किया आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल, 24 मई तक होंगे लीग मैच
एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण 7 घंटे बाद दिल्ली लौटी