विमेंस वनडे- भारत ने आयरलैंड को 6 विकेट से हराया
- प्रतिका और तेजल की फिफ्टी
- मंधाना के वनडे में 4 हजार रन पूरे
राजकोट। भारतीय विमेंस ने राजकोट में हो रहे 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही आयरिश टीम ने 238/7 का स्कोर बनाया। कप्तान गैबी लुइस ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 34.2 ओवर में 241 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। प्रतिका रावल ने करियर की दूसरी हाफ सेंचुरी लगाई। तेजल हसनबीस ने नाबाद 53 रन बनाए। आयरलैंड से ऐमी मागुइरे ने 3 विकेट लिए।
मंधाना ने सबसे तेज 4 हजार रन पूरे किए
स्मृति मंधाना विमेंस वनडे में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाली भारतीय महिला बन गईं। वह अब वनडे में इस मुकाम पर पहुंचने वाली दुनिया की 15वीं और मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय हैं। मंधाना ने भारतीय पारी के नौवें ओवर में अर्लीन केली की गेंद पर सिंगल लेकर 4 हजार रन पूरे किए। हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में भारत के लिए कप्तानी कर रही स्मृति मंधाना ने ओपनर प्रतिका रावल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। स्मृति ने 29 बॉल पर 141.37 के स्ट्राइक रेट, 6 चौके और 1 छक्के के साथ 41 रन की पारी खेली। फ्रेया सार्जेंट ने उन्हें कैच आउट का कराया। हरलीन देयोल ने 20 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 9 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों को ऐमी मागुइरे ने आउट किया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडियन एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के 9 हवाई अड्डों से बचने और 32,000 फीट से नीचे न उड़ने की सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा