आगर पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ कीमत की शराब; 7 चेंबर में रखी थीं पेटियां
आगर मालवा।
आगर में पुलिस ने एक करोड़ रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ी है। ये शराब फिल्म 'पुष्पा' की तर्ज पर एक टैंकर में छिपा कर ले जाई जा रही थी। टैंकर के अंदर सात अलग-अलग चेंबर बना रखे थे। जिनमें शराब की पेटियां रखी थी। कोतवाली पुलिस ने सुसनेर रोड पर शंका होने पर टैंकर को रोका और पूछताछ की। टैंकर को थाने लाया गया। जहां उसे कटर से काटा गया। इसके बाद जो दिखा उसने देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
पीछे वाला चेंबर खाली, बाकी 6 चेंबर में रखी थी शराब
टैंकर में महंगे ब्रांड्स की शराब की पेटियां जमा रखी थी।टैंकर के अंदर सात अलग-अलग चेंबर बनाए गए थे। किसी को शक न हो इसलिए सबसे पीछे का चेंबर खाली रखा गया था। बाकी छह चेंबर्स में महंगे ब्रांड की शराब की पेटियां भरी थीं। टैंकर पर बाहर से 'ओनली फॉर एडिबल ऑयल' लिखा हुआ था।
चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी मंहगी शराब
पुलिस के अनुसार टैंकर चंडीगढ़ से राजस्थान और मध्यप्रदेश होते हुए गुजरात जा रहा था। गुजरात पहुंचने के बाद चालक को वॉट्सऐप कॉल के जरिए शराब की डिलीवरी के लिए संपर्क किया जाना था। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शराब की सभी पेटियां निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुदमुरा रेंज में पहुंचा हाथियों का दल
रफ्तार का कहर: बिहार हादसे में 13 लोगों की गई जान, 23 जख्मी