क्या एशिया कप खेलेंगे शुभमन गिल
- एक साल से भारत के लिए टी-20 नहीं खेला
- ओपनिंग पोजिशन पर जगह भी खाली नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की जगह 3 में से 2 फॉर्मेट में तो फिक्स है, लेकिन सबसे छोटे फॉर्मेट में उनकी पोजिशन तय नहीं है। 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप के इंडियन स्क्वॉड में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी। एशिया कप भी टी-20 फॉर्मेट में होगा। शुभमन ने पिछले 1 साल से भारत के लिए कोई टी-20 भी नहीं खेला, इस दौरान बाकी खिलाड़ियों ने उनके स्थान पर टॉप ऑर्डर में जगह बना ली। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि एक फॉर्मेट में भारत के कप्तान को टी-20 टीम में जगह भी मिलेगी या नहीं?
टी-20 फॉर्म बेहतरीन
शुभमन गिल ने भले ही सालभर से टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेला हो, लेकिन वे वनडे और टेस्ट में इस दौरान भारत के हर स्क्वॉड का हिस्सा रहे। उन्होंने 2 महीने पहले ही IPL में भी हिस्सा लिया था। गुजरात टाइटंस से खेलते हुए उन्होंने पिछले सीजन 6 फिफ्टी लगाकर 650 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 155 से ज्यादा का रहा था।

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य