क्या एशिया कप में खेलते नजर आएंगे बुमराह
- अक्षर-गिल उपकप्तानी के दावेदार
नई दिल्ली। एशिया कप का आयोजन टी20 प्रारूप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौ से 28 सितंबर तक होना है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति 19 या 20 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम का चयन कर सकती है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्पोर्ट्स साइंस टीम सभी खिलाड़ियों का मेडिकल बुलेटिन कब भेजती है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें अगले महीने होने वाले एशिया कप पर टिकी हुई हैं। इंग्लैंड दौरे पर कार्यभार प्रबंध चलते तीन टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर संशय चल रहा है, लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वह एशिया कप में खेल सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बुमराह को इस बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया जाएगा, लेकिन वह अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले शुरुआती टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे।
नौ से 28 सितंबर तक होना है एशिया कप
रोहित शर्मा की जगह नए टेस्ट कप्तान बनाए गए शुभमन गिल शानदार फॉर्ममें दिखे थे और अब वह अक्षर पटेल के साथ टी20 टीम की उपकप्तानी के दौड़ में भी शामिल हो गए हैं। एशिया कप का आयोजन टी20 प्रारूप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौ से 28 सितंबर तक होना है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति 19 या 20 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम का चयन कर सकती है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्पोर्ट्स साइंस टीम सभी खिलाड़ियों का मेडिकल बुलेटिन कब भेजती है, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं, जिन्होंने बंगलूरू में नेट्स पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है।

छात्रों के लिए खुशखबरी: 1 मई से गर्मी की छुट्टियां, दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश भी तय
ममता बनर्जी के ‘पांडव-कौरव’ बयान पर महाराष्ट्र मंत्री बावनकुले का तगड़ा पलटवार
भोपाल में निर्माणाधीन इमारत का छज्जा ढहा