वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को हराया
- सीरीज 1-1 की बराबरी पर
स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर पर पहुंच गई है। रविवार को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए बारिश से बाधित इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के बाद मैच 37-37 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान ने 37 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। वेस्टइंडीज को DLS नियम के तहत 35 ओवर में 181 रनों का टारगेट मिला। टीम ने 33.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। रोस्टन चेज ने नाबाद 49 रन बनाए और एक विकेट भी लिया।
चेज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 12 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने 