वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया
- अल्जारी जोसेफ को आराम, शेफर्ड की वापसी
- पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला 8 अगस्त से
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस बार तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आराम दिया गया है, जबकि ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड की वनडे टीम में वापसी हुई है। अल्जारी जोसेफ को इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी आराम दिया गया था। टीम मैनेजमेंट उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें लगातार ब्रेक दे रहा है। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में वनडे मैच खेला था। इस साल इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में वह टीम का हिस्सा नहीं थे।
वेस्टइंडीज की नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन पर
वेस्टइंडीज फिलहाल वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और उनकी नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन हासिल करने पर है। टीम के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा,'पाकिस्तान एक अलग तरह की चुनौती है। उनके खिलाफ खेलने से हमें अहम रैंकिंग अंक मिल सकते हैं जो वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए जरूरी हैं।
जेडियाह ब्लेड्स को टीम में किया गया है शामिल
अल्जारी जोसेफ की जगह 23 वर्षीय लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स को मौका मिला है। ब्लेड्स ने अभी तक सिर्फ 1 वनडे और 4 टी-20 मैच खेले हैं और वे नई गेंद से स्विंग कराने में सक्षम हैं।

ममता बनर्जी के ‘पांडव-कौरव’ बयान पर महाराष्ट्र मंत्री बावनकुले का तगड़ा पलटवार
भोपाल में निर्माणाधीन इमारत का छज्जा ढहा
PM Awas Yojana में भ्रष्टाचार: डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने दर्ज की FIR
ममता बनर्जी के ‘लॉकडाउन’ बयान पर संजय राउत का पलटवार, बोले- ‘जिस तरह से…’