वेस्टर्न डिस्टरबेंस से फिर बदला मध्यप्रदेश का मौसम
- श्योपुर में बारिश, रायसेन-नर्मदापुरम में बादल
- रीवा-सतना समेत कई जिलों में कोहरा
भोपाल। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी की वजह से मध्यप्रदेश में मौसम फिर बदला हुआ है। गुरुवार सुबह निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहा। रायसेन में बादल छाए रहे। श्योपुर में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। शीतलहर के कारण सर्दी भी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। नर्मदापुरम में बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले बुधवार को ग्वालियर-चंबल में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी का फिलहाल प्रदेश के उत्तरी हिस्से में असर है। सिस्टम के गुजरने के बाद 17 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धामले ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिविटी का असर दो दिन रहेगा। सिस्टम जैसे ही गुजरेगा, प्रदेश में ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जो पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इसके बाद बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और पूरा प्रदेश ठिठुर जाएगा। इससे पहले बुधवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान