18 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटी
- दिल्ली में कोहरे से 117 फ्लाइट, 27 ट्रेनें लेट
- हिमाचल में बर्फबारी से 200 सड़कें बंद
- मप्र-राजस्थान के 20 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम
नई दिल्ली। देश के उत्तरी राज्यों में बर्फबारी के साथ-साथ घने कोहरे का भी असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार सुबह 18 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटी। दिल्ली में 117 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं। वहीं, 10 कैंसिल की गई। दिल्ली आने वाली 27 ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची सकीं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ फिर बर्फबारी से सफेद हो गए हैं। 3 नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद हैं। अकेले शिमला में ही 56 सड़कें बंद हुईं और एचआरटीसी की 15 बसें बर्फबारी में फंसी हैं। मौसम विभाग ने कहा कि यहां आज भी बर्फबारी होगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दोनों राज्यों के 20 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे इन राज्यों में भी तापमान गिरेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव