विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे
-
पत्नी अनुष्का भी साथ; ढाई घंटे आश्रम में रहे
-
कल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था
मथुरा। विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन मथुरा के वृंदावन पहुंचे। मंगलवार सुबह उन्होंने केली कुंज आश्रममें प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। पत्नी अनुष्का शर्मा भी साथ रहीं। विराट और अष्का ने प्रेमानंद महाराज से करीब 15 मिनट बात की। दोनों केली कुंज आश्रम में 2 घंटे 20 मिनट रहे। सुबह 7.20 बजे इनोवा कार से पहुंचे। 9.40 बजे वहां से निकले। विराट-अनुष्का कार में मास्क लगाए बैठे थे। प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जाने के करीब आधे घंटे बाद विराट-अनुष्का लौटे। इस दौरान विराट-अनुष्का ने आश्रम के कामों को देखा-समझा। विराट कोहली का वृंदावन का यह तीसरा दौरा था।विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया, वो पाठ सिखाए जो जिंदगीभर मुझे याद रहेंगे। विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाए। विराट ने 7 दोहरे शतक लगाए। 2017 और 2018 में वे टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए।

राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल