कोलंबिया में शांति वार्ता पर बातचीत नाकाम होने से भड़की हिंसा
- 80 से ज्यादा लोगों की मौत
कोलंबिया हिंसा कोलंबिया के कैटाटुम्बो क्षेत्र में हो रही है। हिंसा को देखते हुए कोलंबिया सरकार ने इस क्षेत्र में पांच हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया है। कोलंबिया में बागी गुट के साथ शांति वार्ता नाकाम होने के बाद हिंसा का दौर जारी है। इस हिंसा में अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। हिंसा के चलते हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। हिंसा कोलंबिया के कैटाटुम्बो क्षेत्र में हो रही है। हिंसा को देखते हुए कोलंबिया सरकार ने इस क्षेत्र में पांच हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया है।
क्या है हिंसा की वजह
कैटाटुम्बो क्षेत्र कोकीन बनाने और तस्करी के लिए बदनाम है। इस इलाके में प्रभाव रखने वाले दो सशस्त्र संगठन नेशनल लिबरेशन आर्मी और कोलंबिया मार्क्ससिस्ट रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस (स्न्रक्रष्ट) गुट के बीच यह हिंसा हो रही है। इन दोनों गुटों के बीच शांति की कोशिश की जा रही थी, लेकिन उसके नाकाम होने के बाद हिंसा भड़क गई। इस हिंसा की चपेट में कई आम नागरिक भी आ गए हैं। हिंसा के चलते स्थानीय लोग पलायन कर गए हैं और कई पड़ोसी राज्यों में रह रहे हैं तो कुछ लोग कोलंबिया की सीमा पार कर वेनेजुएला पहुंच गए हैं। कैटाटुम्बो क्षेत्र की सीमाएं वेनेजुएला से लगती हैं। शरणार्थियों के लिए नजदीकी शहरों में आश्रय स्थल बनाए गए हैं।

किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी