कचरे से खाना खाने वाली लड़की को ढूंढ रहे तीन विभाग, वायरल वीडियो पर राजनीति तेज
विदिशा।
सड़क किनारे फेंका हुआ खाना खाती एक किशोरी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर पालिका, सामाजिक न्याय और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है और इसे भाजपा के कुशासन का प्रमाण बताया है।
स्थानीय पत्रकार ने शेयर किया वीडियो
यह घटना सोमवार को तब सामने आई जब एक स्थानीय पत्रकार ने सड़क किनारे पड़े भोजन के पैकेट से खाना खाती एक किशोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका, सामाजिक न्याय विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमें किशोरी की तलाश में जुट गईं।
अलग-अलग इलाकों में सर्चिंग
नगर पालिका के सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम और सोमवार दोनों दिन नगर के अलग-अलग इलाकों में किशोरी की तलाश की गई। उन्होंने कहा कि अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। टीमों ने सांची रोड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
वीडियो पर राजनीति तेज
इस वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में भी बयानबाजी शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'विदिशा से आई यह रुला देने वाली तस्वीर भाजपा के दशकों के कुशासन का सबूत है। गरीब कल्याण योजनाओं के नाम पर रोटियां गरीबों तक पहुंचने से पहले सड़ जाती हैं, जबकि जरूरतमंद कचरे में भूख मिटाने को मजबूर है।'

बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
चुनाव परिणाम पर प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, ‘कांग्रेस की जीत के साथ…’
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए