15 साल के छात्र को 7 युवकों ने मारा चाकू:विदिशा में थाने के पीछे हुआ हमला; मोबाइल कवर खरीदने गया था नाबालिग
विदिशा।
विदिशा में मंगलवार रात कोतवाली थाने के 7 युवकों ने एक नाबालिग छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। घटना थाने से मात्र कुछ ही दूर किरी मोहल्ले में की है। पुलिस थाने के पास चाकूबाजी की घटना से इलाके में डर का माहौल है। पीड़ित की पहचान आरम जैन के रूप में हुई है। आरम कक्षा 10वीं का छात्र है।
6-7 युवकों ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात आरम मोबाइल का कवर खरीदने किरी मोहल्ला गया था। दुकान के पास ही 6-7 युवकों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद युवकों ने उसपर चाकू से वार किए और आरोपी फरार हो गए। राहुल मालवीय नाम के व्यक्ति ने तुरंत घायल अवस्था में पड़े आरम को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके परिजनों को भी सूचित किया। डॉक्टरों ने बताया कि, आरम के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है।
इलाके में डर का माहौल
हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, थाने के नजदीक इस तरह की घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। उनका मानना है कि, अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज