जनक्रांति से लौट रहे करणी सेना के काफिले पर पथराव, जीवन सिंह शेरपुर ने कहा- यह किसी का षड्यंत्र
सीहोर।
मध्य प्रदेश के हरदा में करणी सेना ने जनक्रांति आंदोलन किया था। आंदोलन के बाद करणी सेना के लोग अपनी गाड़ियों से अलग-अलग जगहों पर लौट रहे थे। इस दौरान रात में सीहोर के आष्टा में उनके काफिले पर पथराव हुआ था। इसके बाद करणी सेना के लोगों ने अलीपुर मार्ग को जाम कर दिया था। स्थिति को तनवापूर्ण होता देख पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला है।
कई वाहनों के शीशे फूटे
दरअसल, आष्टा क्षेत्र में करणी सेना के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। आरोप एक समुदाय विशेष के लोगों पर था। इस पथराव में एक दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे फूट गए। गुस्साए करणी सेना के लोगों ने अलीपुर में जाम लगा दिया। इस दौरान स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने जैसे-तैसे समझाइश देकर जाम खुलवाया है।
आष्टा के विवाद में नहीं पड़े
वहीं, पथराव के बाद करणी सेना के जीवन सिंह शेरपुर ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा है कि अगर आप सभी साथी मुझे अपना भाई मानते हैं तो आष्टा में हुए विवाद में दूर रहे क्योंकि यह किसी का षड्यंत्र है। हमारे आंदोलन को खराब करने का काम किया जा रहा है। मैं सभी साथियों से विनम्र निवेदन करता हूं कि आप सभी सुरक्षित रूप से अपने-अपने घर जाएं। मार्ग में कहीं न रुकें और किसी भी प्रकार का उपद्रव न करें। शांति, अनुशासन और जिम्मेदारी ही हमारी पहचान है।
पार्किंग को लेकर हुआ विवाद
सीहोर एएसपी सुनीता रावत ने कहा कि जिले के आष्टा में करणी सेना और विशेष समुदाय के विवाद के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अब सामान्य स्थिति है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। पार्किंग के मामूली विवाद को लेकर करणी सेना और विशेष समुदाय के बीच रात्रि में विवाद हुआ था। विवाद के बाद स्थिति सामान्य रोजमर्रा की तरह दुकानें और बाजार खुल रही हैं। गौरतलब है कि अब करणी सेना के लोग वहां से निकल गए हैं। अब कोई विवाद की स्थिति नहीं है। एहतियात के दौरान पुलिस की तैनाती बाजार में अभी भी है।

मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक के दौरान 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अधिक वजन वाली महिलाओं में बढ़ता है फाइब्रॉइड का खतरा
चुनाव नतीजों के बाद Mamata Banerjee का बयान—“हम हारे नहीं, हराए गए”
संजय राउत बोले- ममता बनर्जी ने Rahul Gandhi के साथ गलत किया