पूर्व कांग्रेस महामंत्री बोले- भाजपा नेताओं की जुबान बेलगाम हुई:विदिशा में सीएम के दौरे के पहले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद किया
विदिशा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के कुरवाई दौरे से पहले कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। ये नेता भाजपा नेताओं के विवादित बयानों के विरोध में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे थे। पुलिस ने पूर्व प्रदेश महामंत्री सुभाष बोहत, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार और जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण अवस्थी सहित कई कार्यकर्ताओं को उनके घरों से उठाकर सीधे कोतवाली थाने पहुंचा दिया। उन्हें मुख्यमंत्री के विदिशा जिले से रवाना होने तक थाने में ही बैठाए रखा गया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास बताया। सुभाष बोहत ने आरोप लगाया कि उनका विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक था, लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने से रोकने के लिए हिरासत में लिया।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव